लवकुशनगर थाना क्षेत्र ग्राम हरद्वार के पास शनिवार रात करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर पहुंचाया गया।