गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: 47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई, सुख-शांति की प्रार्थना की गई
गया स्थित 47 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में मंगलवार की देर रात 12बजे लोहड़ी पर्व मनाया गया।पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार लोहड़ी की आग जलाई गई।कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन के कमांडेंट अवधेश कुमार के द्वारा किया गया।कमांडेंट ने लोहड़ी की आग में रेवड़ी,मूंगफली और तिल अर्पित किया।उन्होंने देश,बल के जवानों और उनके परिवार के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की ।