नानपारा: नानपारा तहसील के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन,कासगंज में महिला वकील की हत्या के विरोध में वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील नानपारा जुलूस निकालकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही को मांग की।अधिवक्ता एसोसिएशन कार्यालय में बैठक कर कासगंज में महिला वकील की हत्या के विरोध में दुःख और रोष व्यक्त किया, जिसके बाद एकत्र होकर तहसीलदार अजय कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।