वारासिवनी: महाराष्ट्र के रेत माफिया एमपी में कर रहे थे अवैध खनन, रामपायली पुलिस ने दबिश देकर 8 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
थाना रामपायली पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बैनगंगा नदी में दबिश देकर 4 ट्रैक्टर व 1 लोडर मशीन जब्त की गई, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रात में अवैध उत्खनन कर रेत का परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।