वर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार को कुबेरस्थान शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिला, पुरुष और युवा वर्ग ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में नववर्ष का धार्मिक उत्साह देखने को मिला।