इंदौर: परदेशीपुरा में महिला से छेड़छाड़, अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भाई से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
Indore, Indore | Apr 10, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस को एक महिला ने शिकायत की थी कि जब वह अपने घर जा रही थी। उसी दौरान गोलू चौकसे, अभय ठाकुर और चीकू उर्फ अर्पण यादव द्वारा छेड़छाड़ कर गलत कॉमेंट्स किए गए थे। वही पीड़ित महिला के भाई द्वारा जब छेड़छाड़ का विरोध किया गया था। तो आरोपियों ने महिला के भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। जिसमें परदेशीपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।