जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी से हरिपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप शुक्रवार लगभग 6 बजे नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक के बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर कर चालक घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों द्वारा घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।घायल पालाजोरी के बताए जाते हैं।चिकित्सक कर रहे हैं इलाज।