संतकबीरनगर जिले के मेहदावल तहसील क्षेत्र में छठ पूजा का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ सोमवार शाम 4:00 बजे मनाया जा रहा है। आस्था के इस महापर्व पर घाटों को दीपों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालु महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।