सरोजनी नगर: पीजीआई अस्पताल में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, डॉक्टर ने बिना डरे उसे पकड़कर डाला झोले में
पीजीआई अस्पताल में अचानक एक विशाल अजगर निकलने की वजह से लोगों में हड़कंप मच गया। तो वही बताया गया कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। लोगों का कहना था कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बिना डरे हुए अजगर को पकड़ लिया और उसको झोले में डाल दिया। फिलहाल बताया गया कि यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे का है।