पन्ना: वन चौकी कर्मचारियों पर प्राणघातक हमले और हत्या का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार
Panna, Panna | Sep 16, 2025 जिले की मंडवा वन चौकी के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। दमोह जिले के रनेह थाना अंतर्गत ग्राम बिजबार निवासी तारा बाई अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को दिए आवेदन में कहा है कि 29 जून 2025 को उसके पति हरिराम अहिरवार को गांव के ही दो लोगों ने मोटरसाइकिल से जंगल ले जाकर वन चौकी कर्मचारियों के हवाले कर दिया।