नदबई शहर में एक बार फिर सांडों का आतंक देखने को मिला। स्टेशन रोड पर सांडों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक सड़क पर उतरे सांडों की आपसी भिड़ंत ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। इस दौरान तीन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। त्योहार होने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।