अमरोहा: अमरोहा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सड़ा हुआ चिकन बेचने की शिकायत पर दुकान और गोदाम पर की बड़ी छापेमारी
Amroha, Amroha | Dec 29, 2025 अमरोहा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई।सड़ा हुआ चिकन बेचने की शिकायत पर विभाग ने दुकान और गोदाम पर छापेमारी की। आपको बता दे आज सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा खाद्य विभाग ने शिकायतकर्ता द्वारा खराब और बदबूदार चिकन बेचने की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई थी, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा।