पंचकूला: गांव रत्तेवाली से ग्रुप सी में फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सुनीता को दी बधाई
गांव रत्तेवाली में अपनी अथक मेहनत एवं परिश्रम से ग्रुप सी में फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर सुनीता को उनके निवास स्थान पर जाकर आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार की पारदर्शी नीति के चलते बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरीया मिल रही हैं।