बागपत: DM अस्मिता लाल ने प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर कंपोजिट का किया निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Apr 23, 2025 बुधवार को करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार डीएम अस्मिता लाल ने प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर, जवाहरनगर कंपोजिट का निरीक्षण किया। विद्यालय में कुल 252 पंजीकृत छात्रों में से 183 छात्र उपस्थित पाए गए। उन्होंने कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की।