बरेली: शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बूची में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार सवार हुआ घायल
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बूची में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन कार को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। हादसे में किर में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस द्वारा इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।