बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार समय लगभग शाम के 5:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।