बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बारादरी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार समय लगभग शाम के 5:30 बजे दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।