पुखरायां के जरैलापुर मोड़ के निकट हाइवे परमंगलवार की शाम करीब 5 बजे स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में जा रही कार से टकराने के बाद पेट्रोल पंप परिसर में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार हलधरपुर के रिजवान 25 व कार सवार बांदा के परितोष की 11 माह की पुत्री प्रिशा की मौत हो गई। वहीं परितोष व उनकी पत्नी शुभी घायल हो गए।