मुनस्यारी: मुनस्यारी में नन्ही परी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने निकाली आक्रोश रैली
आज शुक्रवार लगभग 2:00 बजे मुनस्यारी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शास्त्री चौक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनस्यारी प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में नन्ही परी कशिश को न्याय दिलाने के लिए एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम महिलाएं युवा साथी बुजुर्ग माताएं सभी लोग शामिल रहे जिला व्यापार संघ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।