नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में जनता दरबार लगाया। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस दरबार में उन्होंने नगर वासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अध्यक्ष केसरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि नगर के विकास कार्य जारी है।