सिराथू: सिराथू में रेलवे पुल पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
मंगलवार को सिराथू में रेलवे पुल पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई है घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।बताया जाता है कि दो लोगों की हालत गंभीर है।मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा है।टक्कर इतनी जोरदार थीं कि दोनों बाइक छतिग्रस्त हो गई है।घायल सड़क पर पड़े हुए थे।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।