कानपुर: पनकी थाने और अरमापुर थाने की संयुक्त पुलिस पुलिस टीम की 25000 रुपए के इनामी से हुई मुठभेड़,शातिर के पैर में लगी गोली
पनकी थाने और अरमापुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जानकारी देते हुए बताया की 25000 के इनामी वांछित बादल बंजारा के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जिसमें बादल बंजारा के पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।