कानपुर: बर्रा में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू,फायर अधिकारी ने दी जानकारी
बर्रा थाना क्षेत्र के नाला रोड पर प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए 7 से 8 फायर यूनिट के द्वारा आग पर काबू पाया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।