खोजवा स्थित साड़ी के शो रुम में लगी आग, 15 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर हुआ राख
वाराणसी भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा के पास एक कपड़ा के शोरूम में बीती रात अचानक आग गई। जिससे लगभग 15 लाख के ऊपर के सामन जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्रीय चौकी प्रभारी एवं फायर ब्रिगेड के दमकल टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम किया।