बलरामपुर: कोतवाली देहात क्षेत्र के रंजीतपुर डीहवा में पानी में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
कोतवाली देहात क्षेत्र के रंजीतपुर डीहवा में अज्ञात युवक का शव पानी में मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया की शव की शिनाख्त कराई जा रही है और अग्रिम विधि करवाई की जाएगी