चांपा: सरवानी गांव में मां सिध्दिदात्री दरबार में राम कथा का आयोजन, निकाली गई भव्य कलश यात्रा, लोगों में खासा उत्साह
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकास खंड के सरवानी गांव में मां सिध्दिदात्री दरबार में राम कथा का आयोजन किया गया है. आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है और गांव का भ्रमण किया गया है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आपको बता दें कि सरवानी गांव के भक्त मंडल मां सिध्दिदात्री दरबार के सदस्यों के द्वारा राम कथा का आयोजन कराया जा रहा है।