कानपुर: कल्याणपुर में दरोगा के बेटे की दबंगई कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर में शराब पीने से मना करने और खाने का बिल मांगने पर दरोगा के बेटे ने कैफे में जमकर तोड़फोड़ की।बोला- मैं दरोगा का बेटा हूं और तू मुझसे पैसे मांगेगा।क्या बोल रहा है कि यहां ड्रिंक करना मना है। घटना का वीडियो रविवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया वीडियो संज्ञान में लिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।