चैनपुर: यूरिया खाद में अवैध वसूली, झरिवा पैक्स अध्यक्ष ने किसानों से प्रति बोरी ₹53.50 अधिक वसूले
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के झरिवा पैक्स में किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पैक्स अध्यक्ष विनोद बैठा द्वारा किसानों से यूरिया खाद के लिए निर्धारित मूल्य 266.50 रुपए की जगह 320 रुपए प्रति बोरी वसूली की जा रहीं हैं। सोमवार को 11 बजे दिन में भड़गांवा पंचायत निवासी सुनील सिंह, लालमुणी पासी, धर्मदेव सिंह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के अवैध वसूली की जा रह