गोपालगंज: सीवान में पीएम मोदी की जनसभा में गोपालगंज से शामिल होंगे एक लाख लोग: डॉ. संजय जायसवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान के जसौली गांव में जनसभा करेंगे और कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे...उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं....इसी सिलसिले में गोपालगंज में आज बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।