ऊना: ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के निधन पर जताया शोक।
ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा ने शनिवार को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री का निधन, मतलब समाजसेवा में एक युग का अंत है। इस दुख की घड़ी में हम बड़े भाई एवं राज्य सरकार में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के साथ खड़े हैं।