भरतपुर: कलेक्टर सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
भरतपुर के कलेक्टर सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर अमित यादव की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवा शामिल हुए। बैठक में होली और ईद जैसे त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए। शांति समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।