पूर्व मुखिया संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय अंबा बाजार स्थित देव रोड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।