जसवंतनगर: सिसहाट में झंडा चढ़ाने के दौरान डीजे की आवाज पर विवाद, दो पक्षों के बीच पथराव में एक व्यक्ति गंभीर घायल
सिसहाट में झंडा चढ़ाने के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना में मुकेश कुमार (50) पुत्र किशन कुमार यादव, जो वहां से गुजर रहे थे, पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिन्हे जिला अस्पताल भेजा।