कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को कोंडागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम करंजी और बड़ेबेन्दरी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम करंजी में करंजी से स्कूलपारा तक बन रही 2.6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण कर गुणवत्ता का अवलोकन किया।