रहुई: सोहसराय हॉल्ट के रेलवे क्रॉसिंग पर गाड़ियों के जाम के कारण ट्रेन ठहरकर करती रही जाम हटने का इंतजार
Rahui, Nalanda | Oct 21, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय हॉल्ट के रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को दोपहर 3 बजे गाडियों का लंबी जाम लग गई। ट्रेन को आता देख फाटक को बंद करने के लिए गेटमैन को काफी समय इंतजार करना पड़ा। क्योंकि गाड़ियों का लंबा जाम लगा था। जब तक गेटमैन फाटक बंद करते तब तक ट्रेन क्रॉसिंग के पास पहुंच गई और ठहरकर हॉर्न मारते रहे। लेकिन जाम के वजह से फाटक का गेट नहीं लगा।