कंडाघाट: डिग्री कॉलेज कंडाघाट में नशे के दुष्परिणाम और कानूनी प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
डिग्री कॉलेज कंडाघाट के IQAC तथा नशा निवारण क्लब द्वारा “नशे के दुष्परिणाम और उसके कानूनी प्रभाव” विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य तथा मुख्य वक्ता के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता SP CID भूपेन्द्र सिंह नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया