राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार सुबह इटावा जंक्शन से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के दो एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिनकी कीमत लगभग 35 हजार रुपए बताई गई है। कार्यवाहक जीआरपी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दोपहर 2 बजे दी।