ग्राम सतोंरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय दिवारी एवं मेला का आयोजन भक्ति और हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मेले के दिन राधा कृष्ण मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा तो वही जय श्री कृष्ण के नारों से दिवारी मैदान गूंज उठा और श्रद्धालु मनमुग्ध हो गए। दूरदराज क्षेत्रों से आई दिवाली टीमों ने पारंपरिक खेल दिवारी नृत्य से जनता का मन मोह लिया।