कुमारखंड थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के भदोल वार्ड 3 निवासी नीतीश कुमार राणा के रूप में हुई है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।