पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत ठगी के मामले में करीब 14 माह से फरार साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है आरोपी के कब्जे से एक पीएनबी बैंक के फर्जी एटीएम कार्ड को भी जप्त किया। सोमवार रात्रि 9 बजे पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी। मामले में अनुसंधान जारी है।