बासोदा: कावड़ लेकर पिपरिया से निकले श्रद्धालु, उदयपुर में भगवान भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक
Basoda, Vidisha | Jul 21, 2025 बासौदा के ग्राम पिपरिया से श्रद्धालुओं का जत्था कावड़ लेकर उदयपुर के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक के लिए निकला है। महिला और पुरुष दोनों बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे श्रद्धालु बासौदा पहुंचे हैं और आगे उदयपुर की ओर बढ़ रहे हैं। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा