ईसागढ़: राजस्व अभियान के तहत ईसागढ़ तहसील के विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा
ईसागढ़ तहसील के ग्राम सिलपटी, खिरियादेवत और खमखेड़ी में 11 जून को राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में राजस्व अभियान 15 जून तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर ही सुनी और उनका समाधान किया जाएगा।