पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में DRCC हाजीपुर द्वारा जॉब शिविर का आयोजन किया गया। रोजगार सृजन के उद्देश्य से शिविर में सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र की कई कंपनियों के पदाधिकारी पहुंचे। लेकिन लोगों को शिविर के बारी जानकारी नहीं होने से काफी कम प्रतिभागी ही शामिल हुए। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे शुरू हुई शिविर में अभ्यर्थियों के लिए लगी कुर्सी भी खाली दिख रही।