मोहन बड़ोदिया: कृषि उपज मंडी मोहन बड़ोदिया में 150 बोरी गेहूं की हुई आवक, ₹2400 प्रति क्विंटल बिका गेहूं
मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी कर्मचारी अशोक पाटीदार ने शनिवार को बताया की मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में 150 बोरी गेहूं की आवक हुई 2300 रुपए क्विंटल से लेकर 2400 रुपए क्विंटल तक बिका। 100 बोरी मसुर की आवक हुई। 5500 रुपए क्विंटल से लेकर 5900 रुपए क्विंटल तक बिकी। मंडी कर्मचारियों ने बताया कि गेहूं और मसूर के अलावा आज कोई उपज की मंडी में आवक नहीं हुई।