दमोह: पथरिया के सुरक्षा के नहीं पुख्ता इंतजाम, अधिकारी बेपरवाह सड़क किनारे खुले रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को न्यौता
Damoh, Damoh | Apr 5, 2024 शहरी वा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से यहां कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। पथरिया विद्युत वितरण केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र ग्राम मेहलवारा में मंदमाता मंदिर के आगे एक ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। जो बिल्कुल सड़क के किनारे पर स्थित है।