जौनपुर: कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का DM ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चो से संवाद करते हुए उनसे मध्यान्ह भोजन के तहत मिलने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाए। विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।