अथमलगोला: अथमलगोला थानांतर्गत सबनिमा गांव के सामने डाउन रेल ट्रैक पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे पटना मोकामा रेलखंड पर सबनीमा गांव के सामने किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से डाउन रेल लाइन पर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। इस संबंध में रेल पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के समीप पोल संख्या 493/14 के पास से बख्तियारपुर RPF और GRP थाने की पुलिस द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया है।