बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट में कनिष्क मल्होत्रा हत्याकांड के संबंध में अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। अधिवक्ता कनिष्क मल्होत्रा की हत्या की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। हत्यारों पर रासूका लगाने की भी बात कही।बता दें, हरदोई जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मल्होत्रा की दो हमलावरों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।