पश्चिम चंपारण जिले को फाइलेरिया यानी हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत 45 लाख 14 हजार 193 लोगों को दवा दी जाएगी। जिले के 2237 प्रशिक्षित स्वास्थ्य दल अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराएंगे।