भांडेर नगर के शुक्ला गार्डन में युवा मिशन के तहत सोमवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।